महासमुंद : गुरुवार को भाजपा के खिलाफ कांग्रेस भवन आयोजित प्रेसवार्ता के बाद दो कांग्रेस नेता आपस मे भीड़ गए और जमकर मारपीट करते हुए कार्यालय मे रखी कुर्सियां गिलास की तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहें। विवाद की वजह प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कांग्रेस नेताओ की कम उपस्थिति सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन से उपस्थिति को सवाल किया। दोनो के सवाल- जवाब के बाद आपस में विवाद शुरू हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट होता देख वहां मौजूद पदाधिकारियों ने दोनो पक्षो को अलग किया। बाद एक पक्ष ने वहां जमकर तोड़फोड़ शुरु कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करते हुवे विजय साव को लेकर थाना आई । मारपीट के बाद कांग्रेस कार्यालय में जगह -जगह टूटी कुर्सियां और कांच के गिलास के बिखरे नजर आए। इधर कांग्रेस कार्यालय परिसर में दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुए घटना की खबर शहर में फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पूर्व कोषाध्यक्ष ने कहा आपत्ति पर भड़के उपाध्यक्ष
पूर्व कोषाध्यक्ष ने कहा कि प्रेसवार्ता के पश्चात जिला अध्यक्ष के चेम्बर में बैठे थे तभी विजय साव ने कांग्रेस को व मुझे लेकर कुछ आपत्ति की तो मैने कहा कि आपकी आपत्ति गलत है। उस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई है।जिसकी शिकायत मेरे द्वारा थाना में किया जायेगा।
विजय साव ने कहा उपस्थिति को लेकर हुआ विवाद
वही विजय साव का कहना है कि कांग्रेसियों के कम उपस्थिति को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हुई है । मेरे द्वारा तोड़फोड़ नही किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा दोषी पक्ष पर की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई
खल्लारी विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारिकधीश यादव ने कहा कि घटना निंदनीय है और पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। जिसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी और पार्टी के नियामनुसार दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।



Comments