बेमेतरा टेकेश्वर प्रसाद दुबे : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कलेक्टरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार्यक्रम में कलेक्टरेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। हनुमान जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भी विशेष पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे जिले में भक्ति एवं आस्था का वातावरण बना रहा।
भक्ति और आस्था का संदेश
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति हमें शक्ति, साहस और सेवा भाव का संदेश देती है। हनुमान जयंती का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।



Comments