शिकायतों का असर: शहर काजी पर गिरी गाज, वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त

शिकायतों का असर: शहर काजी पर गिरी गाज, वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर शहर काजी मुफ्ती आरिफ अली अजहरी को उनके पद से हटा दिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आरिफ अली अजहरी को उनके पिता के निधन के बाद शहर काजी के पद पर नियुक्त किया गया था। हाल ही में उनके खिलाफ आपत्तिजनक आचरण को लेकर शिकायतें सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को शहर के प्रमुख मौलानाओं की एक बड़े मदरसे में बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से आरिफ को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसकी प्रति वक्फ बोर्ड को सौंपी गई थी। दो दिनों की जांच के बाद अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आरिफ को पद से हटाने का आदेश जारी किया। उनके स्थान पर जल्द ही नई नियुक्ति की जाएगी।

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा कि काजी को हटाने की कार्रवाई की गई है। काजी की अश्लील हरकतों के कारण उसे पद से हटाया गया है। काजी ने मुस्लिम समाज को शर्मसार कर दिया है। समाज के कुछ मौलाना आए थे। इसके लिए समाज के प्रमुखों ने बैठक भी की थी। समाज प्रमुखों की अनुशंसा के बाद काजी को पदमुक्त कर दिया गया है और उसे हटाने की कार्रवाई की गई है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments