परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा :बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जनक राम ध्रुव ने 02 अप्रैल 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए आमजन से सीधा संवाद किया।निर्धारित समयानुसार विधायक ध्रुव सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित निज निवास आदर्श नगर मोवा से सड़क मार्ग द्वारा रवाना हुए। दोपहर 12:30 बजे वे ग्राम नहरगांव (जिला गरियाबंद) पहुंचे, जहां स्थानीय बैठक में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात वे ग्राम नहरगांव से बेल्डीह के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे ग्राम बेल्डीह (विकासखंड छुरा) पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों की सराहना की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार्यक्रम के अगले चरण में विधायक ध्रुव दोपहर 3:30 बजे ग्राम रक्सापथरा पहुंचे, जहां उन्होंने मारकंडे परिवार के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे ग्राम पथरी पहुंचे, जहां धुर्वा परिवार के शोक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिजनों को ढांढस बंधाया।शाम 6:00 बजे विधायक ध्रुव छुरा विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पूरे दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।विधायक के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे जनसंपर्क और संवेदनशील नेतृत्व का परिचायक बताया।



Comments