पूर्व सरपंच स्व. दयालाल ध्रुव के दशगात्र में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व सरपंच स्व. दयालाल ध्रुव के दशगात्र में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद (कासरबाय-हरदी): प्रयोग आश्रम एकता परिषद जनसंगठन छत्तीसगढ़ से जुड़े वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजसेवी, पूर्व सरपंच स्वर्गीय दयालाल ध्रुव जी के दशगात्र कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम कासरबाय हरदी में आयोजित इस शोक सभा में अंचल के हजारों महिला-पुरुषों ने सहभागिता निभाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व. दयालाल ध्रुव ने सरपंच पद पर रहते हुए लगभग दो दशकों तक समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे अपने सरल स्वभाव, जनसेवा की भावना और संगठनात्मक क्षमता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने प्रयोग आश्रम एकता परिषद जनसंगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संबंध बनाए रखते हुए सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सदैव रचनात्मक भूमिका निभाई। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया, जिससे वे आमजन के बीच प्रेरणा स्रोत बने रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित जनसमूह ने शोकाकुल ध्रुव परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया।इस अवसर पर प्रयोग आश्रम एकता परिषद जनसंगठन परिवार, सासाहोली (तिल्दा-नेवरा, रायपुर) से अरुण कुमार, प्रशांत कुमार, मीना वर्मा, नुरानी जैन, राजेन्द्र राजपूत, रेवती यादव, जानकी जगत, सुनीता कुर्रे, दयावती नागेश, हिरोंदी नेताम, उत्तम सामरथ, लक्ष्मी ध्रुव, सुजान सिंह वर्मा, मिथलेश ध्रुव, रविन्द्र ध्रुव, ढेलऊ साहू, नेहरू साहू, सीताराम सोनवानी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्व. ध्रुव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ‘ओम् शांति’ के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments