ग्राम कस में हनुमान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम

ग्राम कस में हनुमान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :जिले के ग्राम कस में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव इस वर्ष भी परंपरागत आस्था, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक सजावट और धार्मिक माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंचीय कार्यक्रमों में क्षेत्र की प्रसिद्ध मानस मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिशा बालिका मानस परिवार मंडली कसेरू, संतों के संग मानस परिवार पत्थरमोहंदा (गरियाबंद) तथा तुलसी के बिरवा मानस परिवार नागाबुडा द्वारा रामचरितमानस के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। भजन-कीर्तन और मानस गान से पूरा वातावरण देर रात तक भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।इस सफल आयोजन में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष रमाकांत निषाद के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। आयोजन समिति इस प्रकार रही—अध्यक्ष: रमाकांत निषाद उपाध्यक्ष: त्रिलोक निषाद सचिव: लेखराज निषाद सह सचिव: ललित यादव कोषाध्यक्ष: नंदू गोस्वामी संचालक: रवि कुमार सह संचालक: डंगेश्वर निषाद संरक्षक: विनोद दीवान, टीकवेंद्र निषाद सदस्यगण— रौनक यादव, गिरधर यादव, ताम्रध्वज निषाद, खेमलाल ध्रुव, हरीश निषाद, योगेन्द्र निषाद, सिवा निषाद, थान सिंह निषाद, मिथलेश निषाद, नवीन निषाद, परमेश्वर बंजारे, गौरव गोस्वामी, डिगेश दीवान, ओम कुमार एवं झागेश्वर यादव।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ग्राम कस में आयोजित यह भव्य हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनकर लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments