पत्नी के ताने से बौखलाया पति, गमछे से गला घोंटकर की हत्या

पत्नी के ताने से बौखलाया पति, गमछे से गला घोंटकर की हत्या

बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू ने अपनी पत्नी कुंती साहू की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन पत्नी द्वारा शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments