नई दिल्ली : Maruti Suzuki Dzire आज भी अपनी कम कीमत और अच्छे माइलेज की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। नए मॉडल में नया इंजन, डिजाइन और पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप भी नई Dzire खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये 5 बातें जरूर जाननी चाहिए।
वेरिएंट और कीमत
नई Maruti Suzuki Dzire की कीमत 6.25 लाख रुपए से शुरू होकर 9.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका LXi शुरुआती मॉडल है जो केवल पेट्रोल और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलता है। इसके अलावा VXi मॉडल में आपको ऑटोमैटिक और CNG का ऑप्शन मिल जाता है। ZXi+ सबसे टॉप मॉडल है जिसमें कंपनी ने ढेर सारे खास फीचर्स और सुविधाएं दी हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नया मॉडल और डिजाइन
नवंबर 2024 में आई नई Dzire पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग और बेहतर है। इसका बाहर का डिजाइन पूरी तरह बदल दिया गया है और अंदर का केबिन भी अब पहले से ज्यादा आधुनिक और आरामदायक है। यह कार 4-मीटर से छोटी है लेकिन दिखने में अब यह काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगती है।
इंजन और माइलेज
नई Dzire में अब Maruti का नया 1.2 लीटर 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो काफी पावरफुल और स्मूथ है। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। CNG मॉडल सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल 24.79kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक 25.71kmpl और CNG में 33.73km/kg मिलता है।
Dzire के फीचर्स
नई Dzire अब टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे निकल रही है। इसमें 9-इंच की टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और इसके टॉप मॉडल में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है। साथ ही, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स, मोबाइल के लिए वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला
नई Dzire को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें सभी मॉडल में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और हिल रोड असिस्टस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। टॉप मॉडल्स में रियर कैमरा और टायर में हवा का प्रेशर बताने वाला (TPMS) सिस्टम भी मिलता है।
बाजार में इसका मुकाबला Honda Amaze, Hyundai Aura और TATA Tigor जैसी कारों से है। सही कीमत, बेहतरीन माइलेज और सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह आज ही इस सेगमेंट की टॉप कारों में शामिल है।


Comments