Realme ने नए स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी, Narzo 90 Lite 5 जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme ने नए स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी, Narzo 90 Lite 5 जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली : Realme ने Amazon पर एक नए Narzo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि भारत में उसके बजट 5G लाइनअप में एक नया फोन जुड़ने वाला है। ये टीजर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर दिखाई दिया है। इससे फोन के डिजाइन की पहली झलक दिखी है। हालांकि, बाकी डिटेल को सीक्रेट रखा गया है। इसमें Realme Narzo 80 Lite 5G का भी जिक्र है, जिससे पता चलता है कि ये नया डिवाइस उसका अगला वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि ये Narzo 90 सीरीज का हिस्सा होगा।

Realme Narzo 80 Lite 5G के अगले वर्जन का टीजर जारी

Realme ने Amazon पर एक नए Narzo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है, जो उसके बजट 5G लाइनअप में आने वाले एक नए फोन की ओर इशारा करता है। ये टीजर एक माइक्रोसाइट पर दिखा दिया है जिसमें Realme Narzo 80 Lite 5G का भी ज़िक्र है, जिससे पता चलता है कि ये नया डिवाइस उसका अगला वर्जन हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक नाम को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि ये Narzo 90 सीरीज का हिस्सा होगा, शायद Narzo 90 Lite 5G।

ये टीजर एक इलस्ट्रेटेड पोस्टर के रूप में आया है, जिस पर 'Get Ready for The Next Level' टैगलाइन और 'Coming Soon' का मैसेज लिखा है। Realme ने अभी तक फोन के बारे में कोई स्पेसिफिकेशन या ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। 'Amazon Specials' टैग से पता चलता है कि Realme का ये अगला हैंडसेट Amazon पर ही एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके साथ ही, इस इमेज से डिजाइन का कुछ हिस्सा भी सामने आया है। Realme के अपकमिंग Narzo-ब्रांडेड फोन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसमें हर सेंसर अपनी-अपनी सर्कुलर रिंग के अंदर लगा है। ये लेआउट काफी हद तक वैसा ही है जैसा हमने Realme Narzo 80 Lite 5G में देखा था।

मौजूदा Narzo 80 Lite 5G में 32-मेगापिक्सल का GalaxyCore GC32E2 ऑटो फोकस मेन कैमरा है। ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी से लैस है और ये Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें 6.67-इंच का 120Hz HD+ (720x1,604 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। ये कीमत 4GB + 128GB बेस ऑप्शन की है।

अभी के लिए, कंपनी ने अपकमिंग Realme Narzo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके बारे में और जानकारी ऑनलाइन सामने आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि ये फोन भारत में Realme Narzo 90 लाइनअप में शामिल होगा, जिसे दिसंबर 2025 में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के साथ देश में पेश किया गया था।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments