परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक जनक राम ध्रुव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में किया गया।
बैठक का आयोजन दो मंडलों—मदनपुर एवं पीपरछेड़ी—में किया गया, जिसमें पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों का गठन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने संगठन विस्तार को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मेघनाथ, जिला सचिव प्रभारी यशवंत सोरी, कौशिक देवांगन, अवध राम यादव, मदनपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, पीपरछेड़ी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह कपिल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुलसिंग ठाकुर, कुशल देवांगन, केशु सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, कोषाध्यक्ष नंदू गोस्वामी, योगेश बघेल, महामंत्री थानु राम वर्मा, पुरुषोत्तम घृतलहरे, सचिव यशवंत चक्रधारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, सुरेखा नागेश, नेपाल यादव, आनंद राम नेताम, सतीश ध्रुव, चंद्रशेखर यादव, अश्वनी वर्मा, अश्विनी पटेल, घनश्याम देवांगन, योगेंद्र मेश्राम, संतराम निषाद, खेलावन यादव, गेंदलाल, आशीष ध्रुव, मन्नूलाल ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, दिलीप कुमार, गोविंदा कवर, परसराम, नरेंद्र यादव, तुलाराम साहू, गोपीराम मरकाम, बिशरू राम, माखनलाल, अवध राम, कैलाश नेताम, कन्हैया लाल, राजकुमार, मधुराम, श्यामलाल, जयलाल यादव, तिहार सिंह, लोक सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।बैठक के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कांग्रेस को मजबूती मिल सके।


Comments