प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का 5 अप्रैल का शेड्यूल जारी, कार्यकर्ता सम्मेलन में भी होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का 5 अप्रैल का शेड्यूल जारी, कार्यकर्ता सम्मेलन में भी होंगे शामिल

सुकमा : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन , परिवहन, सहकारिता, एवं सहकारिता विभाग मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का सुकमा दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार 5 अप्रैल रविवार प्रातः 9.30 बजे प्रभारी मंत्री श्री कश्यप सर्किट हाउस जगदलपुर से सुकमा के लिए सडक मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे 11.30 बजे नगर पालिका वार्ड क्रमांक 03 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात 12.20 बजे ग्राम पंचायत झापरा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे नीलावरम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में भोजन के पश्चात वे दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments