अनूपपुर : जिले के कोतमा नगर में बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला लॉज के अचानक ढह जाने से हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। ताजा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक महिला का शव भी बरामद किया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला लॉज अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय लॉज में कई लोग मौजूद थे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें हनुमानदीन यादव (55) निवासी लोढ़ी और रामकृपाल यादव (40) निवासी फुनगा की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि ताजा रेस्क्यू में एक महिला का शव बरामद हुआ है।
फिलहाल मलबे में अब भी लगभग तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।घटनास्थल पर ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कमिश्नर उषा गुप्ता, कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
एसईसीएल और जेएमएस कंपनी की रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। प्रशासन के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर में बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला लॉज के अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक हनुमानदीन यादव (55) निवासी लोढ़ी और रामकृपाल यादव (40) निवासी फुनगा की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं अभी भी 3 से 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब बस स्टैंड के पास स्थित लॉज अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय लॉज में कई लोग मौजूद थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अब तक पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया।घटनास्थल पर ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, कमिश्नर उषा गुप्ता, कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान मौजूद हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
एसईसीएल और जेएमएस कंपनी की रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। प्रशासन के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं


Comments