तालाब बना मौत का गड्ढा, जशपुर में दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

तालाब बना मौत का गड्ढा, जशपुर में दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

जशपुर :छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बगीचा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी बीच आज रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments