खेती में नया ट्रेंड: एक बार लगाओ, सालों कमाओ—किसानों के लिए बंपर मौका

खेती में नया ट्रेंड: एक बार लगाओ, सालों कमाओ—किसानों के लिए बंपर मौका

मध्य प्रदेश के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर नकदी फसलों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बदलाव में एलोवेरा की खेती एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है. कॉस्मेटिक और आयुर्वेदिक उत्पादों में बढ़ती मांग के कारण एलोवेरा की डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुकी है. यही वजह है कि किसान अब इस फसल को ‘ग्रीन गोल्ड’ के रूप में देख रहे हैं, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखती है. सीधी के कृषि वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, एलोवेरा जिसे ग्वारपाठा भी कहा जाता है, की खेती बेहद आसान और कम खर्च वाली है. इसे सकर्स (छोटे पौधों) के माध्यम से लगाया जाता है और इसमें अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती. बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है. एक एकड़ खेत में लगभग 12 से 14 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं और एक बार रोपाई के बाद यह फसल 4 से 5 वर्षों तक उत्पादन देती रहती है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एलोवेरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी केवल कच्ची पत्तियों की बिक्री से ही नहीं बल्कि जूस, जेल और अन्य उत्पाद बनाकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त की जा सकती है. अगर किसान प्रोसेसिंग यूनिट लगाते हैं या कंपनियों से सीधा करार करते हैं, तो उनकी कमाई कई गुना तक बढ़ सकती है. सही तकनीक अपनाने पर एक एकड़ से 3 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा संभव है.

कम पानी में आसानी से उग जाता है ऐलोवेरा
यह फसल खासकर उन किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनके पास पानी की कमी है या जमीन अधिक उपजाऊ नहीं है. एलोवेरा एक रेगिस्तानी प्रकृति का पौधा है, जो कम पानी में भी आसानी से उग जाता है और बंजर या रेतीली जमीन में भी अच्छा उत्पादन देता है. साथ ही आवारा पशु भी इसे नुकसान नहीं पहुंचाते. मेंटेनेंस के लिहाज से भी यह फसल बेहद आसान है. इसमें केवल समय-समय पर निराई-गुड़ाई की जरूरत होती है और कीटों का प्रकोप भी बहुत कम होता है, जिससे कीटनाशकों पर खर्च बचता है. कम लागत, कम जोखिम और ज्यादा मुनाफे के कारण यह आधुनिक किसानों के लिए एक स्मार्ट बिजनेस मॉडल बन चुका है.

कुल मिलाकर, एलोवेरा की खेती किसानों के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन जरिया साबित हो रही है. अगर आपके पास खाली जमीन है, तो यह फसल आने वाले वर्षों में स्थायी और मजबूत आय का आधार बन सकती है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments