बिलासपुर में हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डा पकड़ा, बिल्डर-प्रॉपर्टी डीलर समेत 9 गिरफ्तार

बिलासपुर में हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डा पकड़ा, बिल्डर-प्रॉपर्टी डीलर समेत 9 गिरफ्तार

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में बदल गया. एसीसीयू की कार्रवाई में यहां बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर जुआ खेलते पकड़े गए. टीम ने मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 कार जब्त की हैं. कुल जब्ती 45.84 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना पर एसीसीयू ने दबिश दी. मौके पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेरकर पकड़ा गया. इसके बाद सभी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पकड़े गए जुआरियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) मंगला गजमोहिनी, नितेश चंद शर्मा (45) आसमा सिटी फेज 2, दुर्गेश सारथी (32) जरहाभाठा मिनी बस्ती, अखिलेश त्रिवेदी (52) नेहरू नगर, अमन धर पिता उमेश धर (28) डबरीपारा, आशीष खुटे (27) कस्तूरबा नगर, रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज, सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल शामिल हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments