SUV खरीदने का प्लान? Grand Vitara और Sierra में देखें कौन है बेहतर विकल्प

SUV खरीदने का प्लान? Grand Vitara और Sierra में देखें कौन है बेहतर विकल्प

नई दिल्‍ली :  देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति सुजुकी की ओर से ग्रैंड विटारा की‍ बिक्री की जाती है। निर्माता की इस एसयूवी को टाटा मोटर्स की Tata Sierra से कड़ी चुनौती मिलती है। इंजन, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी को खरीदना बेहतर विकल्‍प हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Grand Vitara Vs Tata Sierra इंजन

मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी को पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक के विकल्‍प के साथ इंजन को दिया जाता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 92.45 पीएस से लेकर 103.06 पीएस की पावर और 122 से 136.08 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है।

वहीं टाटा मोटर्स की ओर से Tata Sierra एसयूवी को कुछ समय पहले ही लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी में निर्माता की ओर से 1.5 लीटर की क्षमता के तीन इंजन का विकल्‍प दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Maruti Grand Vitara Vs Tata Sierra फीचर्स

मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, फॉलो मी हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, वायरलैस चार्जर, पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रियर एसी वेंट,आर्किमिस साउंड सिस्‍टम, सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं टाटा की ओर से सिएरा एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इस एसयूवी में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, HypAR HUD, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्‍टम, Sonic Shaft साउंड बार, 5G कनेक्टिविटी, सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

Maruti Grand Vitara Vs Tata Sierra कीमत

मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है।

वहीं टाटा की ओर से सिएरा को 11.49 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये है।

मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी में कंपनी की ओर से पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक के विकल्‍प के साथ इंजन को दिया जाता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 92.45 पीएस से लेकर 103.06 पीएस की पावर और 122 से 136.08 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है और इसे एक लीटर में 19.38 किलोमीटर से 27.97 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments