नई दिल्ली: ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी F-सीरीज लाइनअप के दो नए 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी जल्द ही Oppo F33 और Oppo F33 Pro के नाम से नए फोन पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस को लेकर कुछ भी ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इन डिवाइस से जुडी डिटेल्स अभी से सामने आने लगी है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
Oppo F33, F33 Pro कब होगा लॉन्च?
91Mobiles की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार Oppo F33 सीरीज भारत में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकती है। इस नए मॉडल्स की कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो F33 लाइनअप F31 सीरीज से थोड़ी महंगी होगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Oppo F33, F33 Pro में क्या रहेगा खास?
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Oppo F-सीरीज के साथ बैटरी कैपेसिटी और ड्यूरेबिलिटी पर खास ध्यान रखेगा। जहां Oppo F31 लाइनअप में 7,000mAh की बैटरी थी, जिसके साथ 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिला था।
इसी तरह आने वाले F33 मॉडल्स में भी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी में सुधार होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक डिवाइस के अपग्रेड्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले मॉडल्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69, IP68, और IP66 रेटिंग भी थी।
मौजूदा F31 सीरीज में क्या खास?
दूसरी तरफ मौजूदा Oppo F31 सीरीज में 6.5-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस मिल रहा है।
फ्रंट कैमरा मॉडल्स के हिसाब से अलग-अलग है, जहां स्टैंडर्ड वाले में 16-मेगापिक्सल और प्रो वेरिएंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसी तरह परफॉर्मेंस के लिए F31 प्रो में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट और F31 में Dimensity 6300 मिल रहा है।


Comments