सेवा और समर्पण की मिसाल: डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लगाया ‘सार्वजनिक प्याऊ’

सेवा और समर्पण की मिसाल: डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लगाया ‘सार्वजनिक प्याऊ’

किरंदुल :  भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा का एक सराहनीय उदाहरण भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ इकाई और डीएवी पब्लिक स्कूल, किरंदुल के छात्रों ने पेश किया। नगर में आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से “सार्वजनिक प्याऊ” का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।इस सेवा कार्य में स्काउट्स और गाइड्स के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। स्कूल परिसर के बाहर लगाए गए इस प्याऊ में मिट्टी के घड़े और अन्य साधनों के माध्यम से लोगों को पानी पिलाया गया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने इस पहल की खूब सराहना की और छात्रों के इस प्रयास को मानवता की सच्ची मिसाल बताया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य. एस के. श्रीवास्तव एवं सीएमओ शशि भूषण महापात्र ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,शिक्षिका तृप्ति, नीति सिंह ,रूपा सक्सेना ,तेजेंदर कौर ,दीपा नायर ,धरती वर्मा ,रेखा सिंह ,शिक्षक अजय झा ,राजकुमार राय , डेगरिया के साथ साथ पूरा विद्यालय प्रबंधन की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल सेवा भावना का परिचय दिया, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। इस पहल से यह संदेश गया कि छोटी-छोटी कोशिशें भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।कुल मिलाकर, यह “सार्वजनिक प्याऊ” केवल पानी पिलाने का कार्य नहीं, बल्कि समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने वाली प्रेरणादायक पहल बन गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments