संगठन सृजन अभियान को मिली गति: मालगांव मंडल में पंचायत, वार्ड व बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं को किया गया संगठित

संगठन सृजन अभियान को मिली गति: मालगांव मंडल में पंचायत, वार्ड व बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं को किया गया संगठित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में मालगांव मंडल की महत्वपूर्ण बैठक कोचवाय (दर्रीपारा) में आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा नई कमेटियों का गठन करना रहा। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों का चयन किया गया और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच को सशक्त किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल पांडेय, जिला सचिव प्रभारी यशवंत सोरी, महेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम, मनीष ध्रुव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नंदू गोश्वामी, भानु सिन्हा सहित सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments