Murder Case Shocker: 12 पसलियां टूटीं, दिल चीरने वाली चोटें, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Murder Case Shocker: 12 पसलियां टूटीं, दिल चीरने वाली चोटें, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपार्ट में दहला देने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी की हैवानियत से महिला की 12 पसलियां टूटीं, इन हड्डियों के टुकड़ों से उसके फेफड़े और दिल फटसिर की भी तीन हड्डियां टूटी हैं, साथ ही उसका गला भी दबाया गया है.

महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हैवानियत प्रदेश के अंबिकापुर जिले में हुई थी. उसके प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल डाली गई थी. साथ ही दुष्कर्म के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. महिला के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उसे रेलवे स्टेशन पर देखा गया है.

क्या है दिल्ली जैस निर्भया कांड

दरअसल, 3 अप्रैल को अंबिकापुर जिले के महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ में एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला था. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू. शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या की जानकारी समाने आई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हड्डियों के टुकड़ों से फट गया दिल

मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने सबको दहला दिया. रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी की हैवानियत में महिला 12 पसलियां टूट गई थीं, जिसके कई टुकड़े हो गए थे. जिनसे उसका फेफड़ा और दिल में फट गया. महिला के सिर की तीन भी टूट गई थीं. उसके गले पर भी दबाने का निशान मिला है. डॉक्टरों का मानना है कि यह सब महिला के साथ की गई बर्बरता के कारण ही हुआ है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई है. वह रेलवे स्टेशन पर भी नजर आया है. पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी कर उसकी तलाश कर रही है. पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हैं. आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, रात को वह महिला के साथ सीसीटीवी में भी नजर आया है. महिला के साथ हुई दरिंदगी से लोगों में आक्रोश है, उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments