दीदियों ने जगदलपुर में लिया कैफे प्रबंधन प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम

दीदियों ने जगदलपुर में लिया कैफे प्रबंधन प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम

सुकमा : जिले के  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सुकमा की 6 महिलाओं (दीदियों) को 2, 3 एवं 4 अप्रैल को जगदलपुर स्थित पांडुम कैफे में कैफे प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर एवं डीएफओ श्री अक्षय भोसले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में शामिल सभी दीदियाँ आत्मसमर्पित नक्सली अथवा नक्सल प्रभावित परिवारों से हैं, जो वर्तमान में सुकमा में एक कैफे का संचालन कर रही हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन्हें व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना तथा उनके कैफे संचालन को और अधिक सुदृढ़ करना था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दीदियों को कैफे प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें इन्वेंट्री प्रबंधन, उत्पादों का मूल्य निर्धारण, बिक्री का रिकॉर्ड संधारण, बेहतर ग्राहक सेवा एवं स्वच्छता मानकों का पालन जैसे विषय शामिल रहे। इसके साथ ही उन्हें साग चाट, मंचूरियन, सूप सहित विभिन्न व्यंजनों को बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे अपने कैफे के मेन्यू को आकर्षक और विविधतापूर्ण बना सकें।

यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के समन्वय एवं पीपीआईए फेलो सुश्री अर्कजा कुठियाला के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दीदियों को व्यवसायिक दृष्टिकोण, गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के गुर भी सिखाए गए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments