Bemetara Police Action: सघन चेकिंग अभियान, 40 वाहनों की जांच, 12,200 का चालान

Bemetara Police Action: सघन चेकिंग अभियान, 40 वाहनों की जांच, 12,200 का चालान

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे: अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों—घड़ी चौक, सिंघौरी शीतला मंदिर, नवागढ़ तिराहा, कोबिया चौक एवं ग्राम बाबा मोहतरा, रांका सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।

इसी क्रम में विगत दिनों रात्रि में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भानुप्रताप पटेल, उदल राम टांडेकर, मोहन साहू, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, रघुराज यदु सहित रक्षित केन्द्र पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अभियान के दौरान होटल, लॉज, ढाबा, एटीएम, बैंक, बस स्टैंड, प्रतीक्षालय, संवेदनशील क्षेत्रों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजी स्थलों की भी जांच की गई। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की गई तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाइश दी गई।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विगत दिनों“सशक्त एप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की गई। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं यातायात स्टाफ द्वारा इस एप के माध्यम से कुल 40 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर कुल 12,200 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments