Kolkata में बारिश का कहर, KKR और PBKS का मुकाबला धुला

Kolkata में बारिश का कहर, KKR और PBKS का मुकाबला धुला

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के मुकाबले पर पानी फिर गया। बारिश के कारण सोमवार को आईपीएल 2026 का 12वां मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। शुरुआती दो मैचों में हार झेलनी वाली केकेआर का पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया। पंजाब की टीम 5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। बारिश के कारण जब मैच रुका तब केकेआर 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर खेल रहे थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

केकेआर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। केकेआर ने मजबूरन प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण नहीं खेले। सुनील नरेन की तबतीय ठीक नहीं है। कोलकाता ने रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका दिया। यह सैनी का केकेआर के लिए पहला मैच था। पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया। रहाणे ब्रिगेड को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी।

केकेआर प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments