मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली को मिला नया प्रभारी, विवेक पाटले संभालेंगे कमान

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली को मिला नया प्रभारी, विवेक पाटले संभालेंगे कमान

मनेन्द्रगढ़ : शहर की कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी के रायपुर स्थानांतरण के बाद अब निरीक्षक विवेक पाटले को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एमसीबी द्वारा जारी आदेश के तहत यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

निरीक्षक विवेक पाटले को पुलिस विभाग में उनके अनुभव और कार्यकुशलता के लिये जाना जाता है। वे जिला एमसीबी में साइबर सेल के प्रभारी हैं जहां उन्होंने तकनीकी अपराधों के मामलों में प्रभावी कार्यवाही कर अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा वे पोंडी थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन और सक्रियता के लिये सराहा गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली एक संवेदनशील थाना क्षेत्र है जहां कानून-व्यवस्था बनाये रखना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में विवेक पाटले की नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्यवाही और जनसंपर्क को नई मजबूती मिलेगी।इसी क्रम में पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिये पुलिस सहायता केंद्र नागपुर के प्रभारी शेषनारायण सिंह को आगामी आदेश तक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अस्थायी रूप से पोंडी थाना संबंधित कार्यों में सहयोग एवं संचालन की जिम्मेदारी दी गई है ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा ना आये।नई नियुक्ति के साथ ही पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों को भी अब पुलिस से त्वरित कार्यवाही और बेहतर समन्वय की अपेक्षा है।

 

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments