सावधान! APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ाए 9 लाख, शातिर आरोपी गिरफ्तार

सावधान! APK फाइल से मोबाइल हैक कर उड़ाए 9 लाख, शातिर आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : मोबाइल फोन में एपीके फाइल भेज कर सायबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एपीके फाइल के माध्यम से फोन हैक कर ठगी को अंजाम दिया था. आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मामले के पीड़ित बिरेंद्र खलको (50) ग्राम महुआ टोली के मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में वे कांकेर जिले के नेहरू नगर में रहते हैं. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 24 जनवरी 2026 को वे अपना मोबाइल चला रहे थे. उसका नंबर उसकी पत्नी के बैंक खाता नंबर से लिंक था. जिसमें फोन पे, गूगल पे और एसबीआई योनो उपयोग किया जा रहा था. उनके मोबाइल फोन पर एपीके एप का लिंक आने से उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया. अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन को हैक कर उनकी पत्नी के बैंक खाते से किश्तों में 9 लाख 28 हजार 500 रुपए निकाल लिया.

पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर विवेचना शुरू की. एसपी निखिल राखेचा के निर्देश पर एडिशनल एसपी भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विवेचना शुरू की. विशेष टीम गठित कर एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेरबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम भेज कर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आरोपी आदित्य चौहान (21) उत्तरप्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments