ऑक्शन या डील? 6 लाख में Scorpio और 14 लाख में Endeavour, जानिए कहां मिल रही सस्ती लग्जरी कारें

ऑक्शन या डील? 6 लाख में Scorpio और 14 लाख में Endeavour, जानिए कहां मिल रही सस्ती लग्जरी कारें

भारतीय बाजार में नई लग्जरी कारों की कीमत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में लोग सेकंड हैंड कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. इसके पीछे वजह यही होती है कि पुरानी गाड़ियां नई लग्जरी कार की तुलना में सस्ती होती हैं.बस आपको पता होना चाहिए कि कितनी पुरानी कार खरीदना आपके लिए सही रहेगा?

अगर आप दिल्ली-NCR या किसी दूसरी जगह पर रहते हैं और किसी पुरानी लग्जरी कार खरीदने की तलाश में हैं तो ऐसे में आपको उस जगह के बारे में जानना जरूरी है, जहां से आपको ये गाड़ियां सस्ती मिल जाएंगी. आइए जानते हैं कि दिल्ली की किस मार्केट से आपको सेकंड हैंड मर्सिडीज और Ford Endeavour जैसी गाड़ियां सस्ती मिल जाएंगी?

ये लग्जरी गाड़ियां मिल जाएंगी सस्ती

Sarthi Moto Deals नाम के यूट्यूब चैनल के मुताबिक, करोल बाग की सेकंड हैंड कार में आपको Kia Carnival 16 लाख रुपये, Ford Endeavour 14.50 लाख रुपये में मिल जाएगी. इसके अलावा Mercedes GLA 11.50 लाख रुपये के करीब मिल जाएगी. इसके साथ ही अगर आप Audi Q5 खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 21 लाख रुपये खर्च करने होंगे. Suzuki ISUZU D-Max 11.50 लाख रुपये की मिल जाएगी. वहीं Mahindra Scorpio S10 सिर्फ और सिर्फ आपको 6 लाख रुपये की मिल जाएगी और Skoda Kodiaq 30 लाख में मिल जाएगी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिना ये सब जांच किए न खरीदें सेकंड हैंड कार

सेकंड हैंड कार खरीदते समय सबसे पहले अपनी जरूरत और बजट के बारे में जान लेना जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कार की कीमत के साथ-साथ उसकी मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और फ्यूल खर्च भी जुड़े होते हैं. इसके बाद कार की पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए, जैसे कि वह कितने मालिकों के पास रही है, उसका सर्विस रिकॉर्ड कैसा है और कहीं वह किसी बड़े एक्सीडेंट में तो शामिल नहीं रही?

इसके अलावा कार की फिजिकल कंडीशन पर भी खास ध्यान देना चाहिए, जैसे इंजन की आवाज, बॉडी पर डेंट या रस्ट, टायर और ब्रेक सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं. ओडोमीटर रीडिंग भी जांचना जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि कार कितनी चली हुई है और कहीं उसमें छेड़छाड़ तो नहीं हुई. गाड़ी खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव लेना भी बेहद जरूरी है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस, गियर, ब्रेक और स्टीयरिंग का सही अंदाजा लग सके.

इसके साथ ही RC, इंश्योरेंस, PUC और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच करनी चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि गाड़ी पर कोई लोन पेंडिंग न हो. अगर पॉसिबल हो तो किसी अच्छे मैकेनिक से गाड़ी की जांच करवाना एक समझदारी भरा कदम होता है. कार की कंडीशन के मुताबिक कीमत पर मोलभाव करें और डील पूरी होने के बाद RC को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना बिल्कुल न भूलें.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments