नगर पंचायत बेरला मे 1 करोड़ 21 लाख रूपये के विभिन्न विकाश कार्यों का भूमिपूजन संपन्न 

नगर पंचायत बेरला मे 1 करोड़ 21 लाख रूपये के विभिन्न विकाश कार्यों का भूमिपूजन संपन्न 

 

 

बेमेतरा / बेरला टेकेश्वर दुबे :आज नगर पंचायत बेरला, में विभिन्न मदों से स्वीकृत विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल राज देशलहरा ने किया l कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम विधायक दीपेश साहू ने शीतला माता मंदिर मे पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के शुभकामनायें के साथ की l

तत्पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कुल 1 करोड़ 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसके अंतर्गत 15 प्रमुख कार्यों के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों में वार्ड क्रमांक 08 में शीतला तालाब महतारी घाट निर्माण, वार्ड क्रमांक 07 नवा तरिया महतारी घाट निर्माण, वार्ड क्रमांक 03/13 खरगा तालाब महतारी घाट निर्माण, वार्ड क्रमांक 03 में शनि मंदिर के पास मुक्तिधाम प्रतिक्षालय निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 मड़ई मैदान कृष्णा मंदिर के पास हाट बाजार निर्माण, वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड टॉप लेयर कार्य, वार्ड क्रमांक 7/8 सतनामी मोहल्ला में सीसी रोड टॉप लेयर, वार्ड क्रमांक 07 नवा तरिया से शिव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 में शिव मंदिर एवं कृष्ण मंदिर के आसपास सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 06 में विभिन्न स्थलों पर सीसी रोड निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 09 में जय स्तंभ के पास हाईमास्क इसके अलावा नगर पंचायत के 4 विभिन्न स्थलों पर हाई मास्क लाइट की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। 

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने नगर पंचायत प्रतिनिधियों एवं पार्षदों की मांग पर शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष एवं अतिरिक्त कक्षा निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की, साथ ही एक सुलभ शौचालय निर्माण की भी घोषणा की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बेरला नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के इन कार्यों से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, तालाब, घाट, प्रकाश व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक साहू ने कहा कि प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, और बेरला भी विकास के इस क्रम में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नगरवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें तथा योजनाओं का सही उपयोग सुनिश्चित करें। अंत में विधायक साहू ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

स्वच्छता को लेकर विशेष अपील

 

अपने संबोधन के अंत में विधायक दीपेश साहू ने समस्त बेरला नगर पंचायत वासियों से स्वच्छता बनाए रखने की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव, मोहल्ले और घर-परिवार के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आदत विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा, “जब हमारा आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुंदर होगा, तो हमारा मन भी सकारात्मक और स्वच्छ रहेगा, जिससे हम एक अच्छे समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकेंगे।” विधायक ने अपील करते हुए कहा कि गली-मोहल्लों, सड़कों, नालों, तालाबों और नदियों के आसपास सफाई रखें, कचरा इधर-उधर न फैलाएं और पॉलीथिन का उपयोग कर उसे सड़क किनारे न फेंकें। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने क सराहनीय पहल की घोषना भी की उन्होंने कहा की जो वार्ड सबसे स्वच्छता रहेगा मे सबसे आगे रहेगा उसको इनाम सहित विकाश कार्यों की सौगात उनकी वार्डो सबसे ज्यादा दी जाएगी l 

कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि अमृत लाल महेशवरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष साहू मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत राजू साहू सभापति शिवझड़ी सिन्हा मानक चतुर्वेदी यतिद्ध द्विवेदी कन्हैया सेन बलराम साहू बलराम सिवारे उमा अनंत बलराम यादव मथुरा साहू पोखराज सोनी राजेश दुबे जयप्रकाश बघेल लेखराम साहू खेमराज साहू अजित कुमार वर्मा सीएमओ सचिन गुप्ता सब इंजिनियर शशि प्रताप सहित नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि गण अधिकारी कर्मचारी नगरवासी उपस्थित रहे l








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments