दंतेवाड़ा में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई! 7 वाहन जब्त, खनिज विभाग का सख्त एक्शन

दंतेवाड़ा में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई! 7 वाहन जब्त, खनिज विभाग का सख्त एक्शन

दंतेवाड़ा, 08 अप्रैल 2026 : कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज जांच दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंरमबंद, बालूद एवं बालपेट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 7 वाहनों को पकड़ा गया। खनिज जांच दल ने मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित वाहनों को जब्त किया तथा सुरक्षार्थ कलेक्टर परिसर दंतेवाड़ा में रखा गया है। सभी मामलों में वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
जप्त किए गए वाहन एवं संबंधित व्यक्ति

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

05 एवं 06 अप्रैल 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान संतोष ओढी (मुसकेल), भिमसेन यादव (भैरमबंद), पवन शर्मा (दंतेवाड़ा), समलू सोढ़ी (चूडीटिकरा), शिवप्रसाद भास्कर (भैरमबंद), महेश भोगामी (मंगनार) एवं पुरन भास्कर (मंगनार) के ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-लोडर वाहन अवैध रेत परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया।उक्त सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) के तहत वाहनों को जब्त करते हुए धारा 21 (5) के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन द्वारा पूर्व में भी खनिज ठेकेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर कहा कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु खनिज अमले द्वारा निरंतर जांच एवं निगरानी की जा रही है तथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही में खनि निरीक्षक श्री अश्वनी झाड़ी एवं जिला खनिज जांच दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments