कांकेर : जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायत सचिवों (पंचायत कर्मी) के 18 पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के बाद वरीयता सूची के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ग्राम पंचायत सचिवों के लिए चयनित 18 अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज का सत्यापन 09 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में किया जाएगा। अभ्यर्थी चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल एवं जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गुकोंदल, अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा के सूचना पटल पर कर सकते हैं। चयन सूची को कांकेर जिले के वेबसाइट
https://kanker.gov.in/
पर भी अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।


Comments