स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को मिला लाभ

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर कबीरधामगोपाल वर्मा के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया की जागरूकता गतिविधियाँ के आयोजन में विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के दौरान ए.एन.सी. जांच, बाल वृद्धि निगरानी एवं अनुपूरक पोषण पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम हो रहा है।

उल्लेखनीय की आकांक्षी विकासखंड बोडला में संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित है। इस दौरान विभिन्न विभाग अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से स्थानीय समुदाय को लाभान्वित कर रहे है। स्वास्थ्य शिक्षा पोषण जैसे महत्वपूर्ण कारकों के द्वारा स्थानीय समुदाय को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम हो रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना एवं समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार के रूप में रेडी टू ईट का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments