बीजापुर : बीजापुर जिले में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विक्रम मंडावी ने उसूर विकासखंड की 8 ग्राम पंचायतों—चिन्नागेल्लुर, कोंडापाल्ली, कंचाल, जारपल्ली, मलेमपेंटा, पुजारी कांकेर, नेल्लाकांकेर एवं मारुडबाका—को पानी टैंकर वितरित किए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
यह पहल उन क्षेत्रों के लिए राहत भरी मानी जा रही है, जहां गर्मी के मौसम में पेयजल की गंभीर समस्या बनी रहती है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Comments