“क्या आपने आजमाया ये दीपक उपाय? पूर्णिमा की रात बदल सकती है आपकी तकदीर”

“क्या आपने आजमाया ये दीपक उपाय? पूर्णिमा की रात बदल सकती है आपकी तकदीर”

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है और जब यह वैशाख महीने में आती है, तो इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसे 'बुध पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए उन चमत्कारी उपाय को जानते हैं।

करें दीपक के ये खास उपाय 

मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार वह स्थान है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में शुभता का आगमन होता है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तुलसी के पास

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इन्हें भगवान विष्णु की प्रिया और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

रसोई घर

रसोई घर को अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा की रात रसोई में चूल्हे के पास या पानी के बर्तन के पास एक दीपक जलाकर रखें। इससे मां अन्नपूर्णा खुश होती हैं और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

पानी का स्थान

घर में पानी के स्रोत जैसे पानी की टंकी, नल के पास या बालकनी में जहां आप पानी रखते हैं, वहां भी दीपक जरूर जलाएं। जल को धन का प्रतीक माना जाता है। इस स्थान को रोशन करने से घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।

ध्यान रखें ये बातें

  • दीपक जलाते समय मन पवित्र रखें।
  • दीपक में शुद्ध घी या तिल के तेल का प्रयोग करें।
  • तामसिक चीजों से परहेज करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments