किरंदुल :भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव चलो अभियान में 12 अप्रैल रविवार ग्राम पंचायत कोड़ेनार के पटेल पारा में चौपाल लगाई और गांव भ्रमण किया।कार्यक्रम प्रभारी भावना सक्सेना व कार्यक्रम अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की आवास योजना ,मातृत्व वंदन,महतारी वंदन,अंत्योदय मुफ्त राशन,आयुष्मान योजना किसान सम्मान निधि,नलजल योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ जिन्हे मिल रहा हैं उनसे बात की तथा जिन्हे अभी योजना का लाभ नहीं मिल रहा उन्हें लेने को प्रेरित किया साथ ही और जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसके निदान के उपाए बताए साथ ही ग्राम की समस्याएं भी सुनी।समस्याओ के निदान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मंडल प्रभारी व संगठन जिला महामंत्री सत्यजीत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक,मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहें।


Comments