नेतृत्व पर सस्पेंस खत्म: BJP विधायक दल की बैठक की डेट आई सामने

नेतृत्व पर सस्पेंस खत्म: BJP विधायक दल की बैठक की डेट आई सामने

बिहार की सियासत में नया सीएम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच, BJP के विधायक दल की बैठक की तारीख सामने आ गई है, जिससे बिहार के सियासी समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं और तेज होने लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में आगामी 14 अप्रैल को BJP विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। BJP के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विधायक दल की बैठक में होगा नए नेता का चुनाव

सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में पार्टी के सभी MLA और सीनियर नेता उपस्थित रहेंगे। विधायक दल के नेता का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, हालांकि आखिरी निर्णय पार्टी लीडरशिप की सहमति से ही होगा। माना जा रहा है कि BJP विधायक दल की बैठक में नया नेता चुनने में केंद्रीय नेतृत्व भी अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिहार की सियासत में आ सकता है नया मोड़

सियासी जानकारों का मानना है कि विधायक दल के नेता के चयन के बाद बिहार की सियासत में नया मोड़ आ सकता है। यह पद ना सिर्फ संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार में सरकार के गठन या विपक्ष की स्ट्रैटेजी तय करने में भी इसका बड़ा रोल होता है।

BJP की आगामी भूमिका और दिशा होगी साफ

पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। 14 अप्रैल की इस मीटिंग पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे राज्य में BJP की आगामी भूमिका और दिशा साफ होगी।

नीतीश कुमार बन चुके हैं राज्यसभा सांसद

बता दें कि BJP विधायक दल की बैठक, नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद हो रही है। बिहार में नया सीएम चुनने की कवायद चल रही है और इसी कड़ी में बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी BJP का अपना नेता चुनना इसी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments