ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र तिवारी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र तिवारी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा : नगर स्थित मानस मंदिर छुरा में ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा समाज के नए अध्यक्ष का चयन रहा। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नरेंद्र तिवारी को ब्राह्मण समाज छुरा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने के साथ ही बैठक में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने पदभार ग्रहण करते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक दीक्षित द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही आगामी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई।इस अवसर पर वीरेंद्र पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, अजय शुक्ला, मनोज शर्मा, अजय दीक्षित, दुर्गा दीक्षित, रमेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र दीक्षित, मोनू दीक्षित, भोला पाण्डेय, अखिल पाण्डेय एवं मेष नंदन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments