वैभव सूर्यवंशी जिस मैच में उतर रहे हैं. जिस विरोधी के खिलाफ खेल रहे हैं. कुछ ना कुछ कमाल कर ही रहे हैं. IPL 2026 के हर मैच में उनकी बातें हो रही है. अब अगला मुकाबला वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स का सनराइजर्स हैदराबाद से है. हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें पहली बार वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सीधी टक्कर होती दिखेगी. हालांकि, इस टक्कर से पहले ही वैभव सूर्यवंशी काव्या मारन की टीम के ही खिलाड़ी हेनरिक क्लासन के नाम दर्ज एक बड़े IPL रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. उन्होंने वो रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है.
सूर्यवंशी ने तोड़ा क्लासन का रिकॉर्ड:- वैभव सूर्यवंशी का तोड़ा और बनाया वो रिकॉर्ड IPL सीजन की पहली 75 गेंदों पर जमाए सबसे ज्यादा छक्के से जुड़ा है. वैभव सूर्यवंशी IPL के एक सीजन में खेली पहली 75 गेंदों पर सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के नाम दर्ज रिकॉर्ड को तोड़ा है. क्लासन ने IPL 2024 में पहली 75 गेंदों पर 17 छक्के लगाए थे.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
अभिषेक शर्मा के इस रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर:- IPL 2026 में 13 अप्रैल को जब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा तो उसमें सबकी निगाहें वैभव और अभिषेक के खेल पर भी होंगी. अभिषेक शर्मा के नाम सबसे ज्यादा 5 बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड IPL में दर्ज है. ऐसा उन्होंने 78 पारियों में किया है.
अभिषेक से तेज चल रहे हैं वैभव:- हालांकि, वैभव सूर्यवंशी पर नजर दौड़ाएंगे तो वो सिर्फ 11 पारियों में ही 3 बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाने का कारनामा कर चुके हैं. मतलब वो अभिषेक शर्मा के मुकाबले थोड़ा नहीं बल्कि बहुत तेज चल रहे हैं. अब हैदराबाद में जब वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आमने-सामने होंगे तो क्या होगा, ये तो मुकाबले के दौरान ही पता चलेगा. IPL में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जो उन्होंने 13 गेंदों पर लगाया था. दिलचस्प बात ये है कि वो भी RR vs SRH के मुकाबले में खेलते दिखेंगे.


Comments