ओड़िया भाषा के संरक्षण का संकल्प: उत्कल समिति ने जनगणना में उल्लेख की अपील की

ओड़िया भाषा के संरक्षण का संकल्प: उत्कल समिति ने जनगणना में उल्लेख की अपील की

रायगढ़ : उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में समिति द्वारा हाल ही में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के प्रत्येक सहयोगी को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी जनगणना/सर्वे के दौरान सभी सदस्य एवं ओड़िया भाषी नागरिक अपनी परंपरा एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप अपनी भाषा के रूप में “ओड़िया” का उल्लेख अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही सभी से यह अपील की गई कि वे समाज के प्रत्येक ओड़िया भाषी व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाएं, जिससे भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक के दौरान समिति द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। साथ ही प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।इस संबंध में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक सदस्यों की एक प्रतिनिधि टोली गठित कर प्रशासन, संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न सदस्यों की नियुक्ति भी की गई, जो शीघ्र ही संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सामूहिक प्रयासों से ओड़िया भाषा एवं जगन्नाथ संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन और अधिक सुदृढ़ होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments