दंतेवाड़ा जिले की प्रगति में एएम/एनएस इंडिया की सक्रिय भागीदारी

दंतेवाड़ा जिले की प्रगति में एएम/एनएस इंडिया की सक्रिय भागीदारी

किरंदुल : औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक सरोकारों को आत्मसात करते हुए आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने पिछले एक सप्ताह के दौरान दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न अंचलों में विकास और सेवा की एक नई नींव रखी है।कंपनी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत न केवल अधोसंरचना को मजबूती प्रदान की है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खेल प्रतिभाओं और महिला स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर भी जमीनी स्तर पर ठोस कार्य किए हैं।किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए टिकनपाल ग्राम पंचायत के किसानों को पाइप वितरित किए गए, ताकि खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई की सुविधा निर्बाध रूप से पहुँच सके और रबी व खरीफ की फसलों का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एएम/एनएस इंडिया ने किरंदुल बस्ती के नरियापारा में वर्षों से खराब पड़े हैंडपंपों का त्वरित सुधार कार्य कराया, जिससे स्थानीय बस्तीवासियों को बड़ी राहत मिली है। जल संकट के स्थायी समाधान हेतु कंपनी की तकनीकी टीम ने मड़कामीरास, किरंदुल और कोडेनार गांवों में वैज्ञानिक पद्धति से भूजल स्तर का सूक्ष्म परीक्षण किया है। इस सर्वे के आधार पर भविष्य में नए बोरवेल स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर लिया गया है, जिससे आने वाले समय में इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कंपनी ने गोंगपाल ग्राम पंचायत में आयोजित भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई। इस खेल महाकुंभ में बस्तर अंचल की कुल 32 टीमों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जहाँ विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।एएम/एनएस इंडिया प्रबंधन ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि वे स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और बस्तर की धरा पर खुशहाली लाने के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments