किसानों को खाद- उर्वरक समय पर मिले, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर

किसानों को खाद- उर्वरक समय पर मिले, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्यवाही- कलेक्टर


कोरिया : सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने विभिन्न योजनाओं एवं लंबित कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप संचालक राजेश भारती से जिले में खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। अवैध भंडारण एवं बिक्री के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि अधिकारी एवं मैदानी अमला नियमित निरीक्षण करें और कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। धान उठाव की समीक्षा के दौरान डीएमओ श्रीमती प्रीति भारद्वाज को धीमी प्रगति पर फटकार लगाते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध रूप से धान का उठाव सुनिश्चित हो सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री मनोज ठाकुर से पेयजल व्यवस्था एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। हैंडपंप मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने एवं हर घर नल-जल योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर ने निर्देशित अधिकारियों को स्कूल, आश्रम शालाओं, स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा तथा वास्तविक स्थिति से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों, कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। परियोजना अधिकारी एवं फील्ड अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

लंबित प्रकरणों के निराकरण में देरी पर कलेक्टर ने कड़ी आपत्ति जताई और निर्देश दिए कि सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments