बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा  भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला  विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थाई वारंटी को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी क्रम में थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट में धारा 351(3),115(2),109(1),333,3(5) BNS के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी पिन्टु ऊर्फ ठाकुर राम गोड पिता कृपाल गोड उम्र 24 वर्ष, ढेकापुर थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक ओंकार साहू, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, आरक्षक अशरफी खान, हीराचंद गेन्ड्रे, सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments