छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की तपिश, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से चढ़ा पारा

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की तपिश, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से चढ़ा पारा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के आगमन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. गर्म हवा ने पिछले दो दिनों से मध्य इलाके में अपना असर दिखाना शुरू किया है. घरों में बिना एसी और कूलर के दिन बिताना अभी से मुश्किल हो रहा है. खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग का पारा तेजी से चढ़ रहा है. रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, मगर सोमवार को राजनांदगांव की गर्मी ने इसे पीछे छोड़ दिया. 

राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान 

सोमवार के दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास स्थित है और यह 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक छत्तीसगढ़ होते हुए फैला है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री के आसपास वृद्धि (बस्तर संभाग के जिलों को छोड़कर) होने की संभावना है. प्रदेश में आज यानी 14 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं 15 अप्रैल से मध्य भाग में ग्रीष्म लहर चलने और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments