कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन: I-PAC निदेशक विनेश चंदेल 10 दिन की ED हिरासत में

कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन: I-PAC निदेशक विनेश चंदेल 10 दिन की ED हिरासत में

 नई दिल्ली :  राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा फैसला सुनाया है। आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने चंदेल को सोमवार देर शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और रात में ही पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

2020 में दर्ज हुए मामले में की गई कार्रवाई

बता दें कि, यह कार्रवाई कोयला घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़े करोड़ों रुपये के कोयला चोरी और तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था। ईडी का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े एक हवाला आपरेटर ने आई-पैक की कंपनी इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपये स्थानांतरित किए थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments