दंतेवाड़ा में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, कोर कमेटी गठन का प्रस्ताव

दंतेवाड़ा में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, कोर कमेटी गठन का प्रस्ताव

दंतेवाड़ा : जिले में सामाजिक समरसता, शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित शंखनी सभा कक्ष में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की असली ताकत यहां की विविधता, भाईचारा और एकता में है। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति के प्रहरी बनकर काम करें।

विधायक अटामी ने जिले में एक कोर कमेटी गठन का प्रस्ताव रखा, जिसमें सभी समाजों से दो-दो प्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के दो प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति विवादों के समाधान और प्रशासन के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि शांति बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से दूर रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सुरक्षा का भरोसा देते हुए भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने की बात कही।

बैठक में विभिन्न समाज प्रमुखों ने पलायन रोकने, मुसाफिर पंजी संधारण, भूमि विवादों के त्वरित समाधान, नशामुक्ति और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने जैसे सुझाव दिए। सभी ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक का समापन आपसी एकजुटता और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments