गर्मी में स्किन के लिए रामबाण है एलोवेरा, इन 5 तरीकों से पाएं नैचुरल ग्लो

गर्मी में स्किन के लिए रामबाण है एलोवेरा, इन 5 तरीकों से पाएं नैचुरल ग्लो

तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी गर्मियों में स्किन की हालत खराब कर देते हैं। टैनिंग, पिंपल्स और ड्रायनेस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कोई नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो एलोवेरा आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे अंदर से हेल्दी बनाते हैं। खास बात यह है कि इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो वापस आ सकता है।

5 तरीकों से स्किन पर अप्लाई करें एलोवेरा

एलोवेरा जेल को डायरेक्ट फेस पर लगाएं
सबसे आसान तरीका है एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाना। ताजा एलोवेरा पत्ती से जेल निकालें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन को इंस्टेंट कूलिंग और हाइड्रेशन मिलता है।

एलोवेरा और गुलाब जल फेस पैक
एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह फेस पैक स्किन को फ्रेश बनाता है और ऑयल कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन पर दाग-धब्बे हैं, तो एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं। यह मिश्रण स्किन को साफ करता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है।

एलोवेरा और शहद का फेस मास्क
एलोवेरा जेल और शहद को मिलाकर फेस मास्क बनाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। यह मास्क स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ड्रायनेस को दूर करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

एलोवेरा आइस क्यूब्स का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज कर लें और रोज सुबह इन क्यूब्स को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे स्किन टाइट होती है, पोर्स कम होते हैं और चेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments