बेमेतरा में डीएसपी राजेश कुमार झा का औचक निरीक्षण, रक्षित केन्द्र और यातायात शाखा की जांच

बेमेतरा में डीएसपी राजेश कुमार झा का औचक निरीक्षण, रक्षित केन्द्र और यातायात शाखा की जांच

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा के द्वारा रक्षित केन्द्र बेमेतरा एवं यातायात शाखा का औचक निरीक्षण किया गया। डीएसपी ने  निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया।उन्होनें रक्षित केन्द्र बेमेतरा में स्टोर शाखा, आर्म्स शाखा, वाहन शाखा का निरीक्षण कर, स्टोर शाखा में रखे शासकीय सामानों को निर्धारित समय अवधि में थाना एवं कर्मचारियों को वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। आर्म्स शाखा में सभी शस्त्रों के उचित रख-रखाव पर जोर दिया गया।  शासकीय वाहनों के उचित रख-रखाव हेतु वाहन शाखा प्रभारी को निर्देश दिए गए। उपस्थित समस्त स्टाफ को अनुशासन में रहने एवं आकस्मिक डियूटी हेतु सदैव तत्पर रहने कहा। रक्षित केन्द्र और परेड ग्राउंड को साफ-सुथरा एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

डीएसपी राजेश कुमार झा ने यातायात शाखा से संबंधित उपलब्ध संसाधनों का विशेष ध्यान रखने, समन शुल्क रसीद, मोटर वारंट पंजी, कैश बुक, ब्रिथएनालाईजर, कैमरा, विडियो कैमरा, स्पीड रडार गन, साउंड लेबल मीटर, लक्स मीटर, बाडी वार्म कैमरा, लाउण्ड हेलर, एवं अन्य यातायात शाखा के उपल्ब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया।उन्होनें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन का प्रभावी उपयोग करने, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो एवं तय गति सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं बेनर/पोस्टर, प्रोजेक्टर एवं जागरूकता रथ के माध्यम से चौक-चौराहों, ग्रामों एवं हॉट/बाजारों में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने एवं दोपहिया वाहन चलाते हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने एवं वाहन चेकिंग के दौरान आमजन से संयमित व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, माधव सिंह साहू, राममिलन सिंह, प्रधान आरक्षक  खोमलाल साहू, खूबचंद बघेल, अनुपम शर्मा, राकेश मेरावी,  खिलेंद्र साहू, दौलत राम वर्मा, प्रेम किशोर जोशी, संदीप सिंह, आरक्षक पुना सिंह, पारस साहू, संदीप राजपूत, आशीष तिवारी, रामाधीन ध्रुव, संजू साहू, श्रवण चंद्राकर, जय गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments