2 साल में फसल, 15 साल तक कमाई: नींबू की बागवानी से बन सकते हैं मालामाल

2 साल में फसल, 15 साल तक कमाई: नींबू की बागवानी से बन सकते हैं मालामाल

आज के समय मे किसान बागवानी फसलों से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो नींबू की खेती बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि नींबू की मांग पूरे साल बनी रहती है जिससे किसानों को लगातार आमदनी का मौका मिलता है. इसका उपयोग खाने के साथ-साथ अचार, जूस और कई घरेलू उत्पादों में किया जाता है. वहीं गर्मियों के मौसम में नींबू की मांग काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते बाजार में इसके दाम भी ऊंचे मिलते हैं. नींबू की बागवानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार पौधे लगाने के बाद कई सालो तक लगातार उत्पादन मिलता रहता है. इसकी खेती में लागत भी कम आती है और देखभाल भी आसान होती है. सही तरीके से खेती करने पर किसान हर साल अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

नीबू की खेती से अच्छा मुनाफा

जिले के इस किसान ने नीबू की खेती कर उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. इसके लिए वह कई सालों से नीबू की खेती कर रहे हैं. बाराबंकी जिले के बडेल गांव के रहने वाले युवा किसान अमन कुमार पारंपरिक फसलों से हटकर नींबू की बागवानी की खेती की शुरुआत की, जिसमें उन्हें अच्छा फायदा देखने को मिला. आज वह करीब दो बीघे मे नींबू की बागवानी कर एक फसल पर 1 से डेढ़ लाख रुपए  मुनाफा कमा रहे  हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 पारंपरिक फसलों में धान-गेहूं आदि फसलों की खेती ज्यादा होती थी फिर उसके बाद हमारे पिताजी ने नींबू की बागवानी की खेती की. वहीं खेती आज हम दो-तीन सालों से कर रहे हैं. इस समय करीब दो बीघा मे नींबू लगा हुआ है और निकल भी रहा है, क्योंकि नींबू की डिमांड बाजार मे साल भर बनी रहती है और यह अच्छे रेट में जाता है वही इस खेती में लागत न के बराबर है.

एक से डेढ़ लाख रुपए तक मुनाफा 

वहीं मुनाफा की बात करें तो एक से डेढ़ लाख रुपए तक हो जाता है. बस गर्मियों में इधर पानी की थोड़ी देखरेख ज्यादा करनी पड़ती है. इस फसल की खास बात यह है कि यह साल में दो बार फसल देकर के जाती है और इसमें रोग व किट नहीं लगता और ना तो इस फसल को जानवर खाते हैं. एक बार इसकी खेती करने के बाद 12-15 सालों तक फसल मिलती रहती है.

कैसे करें नीबू की खेती

इसकी खेती करना काफी आसान है. सबसे पहले खेत में गड्ढे की खुदाई की जाती है जो 4 बाई 5 की दूरी पर करनी चाहिए.  इसके बाद गड्ढे में 8 से 10 दिनों तक धूप लगने के बाद अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाकर गड्ढे में डालकर भर दें फिर नींबू के पौधे का रोपण कर इसकी सिंचाई समय-समय पर करते रहें. वहीं पौधा लगाने के महज 2 से 3 सालों बाद फसल निकलना शुरू हो जाती है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments