वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष के द्वार खुलते हैं। लेकिन किसी कारणवश अगर आप इस दिन पर गंगा में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं, तो निराश होने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे भी कुछ विशेष और सरल नियमों का पालन करके मां गंगा का आशीर्वाद और स्नान का पुण्य पा सकते हैं।
इस मुहूर्त में करें स्नान
आप घर पर ही ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके भी गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं। इसके बाद मां गंगा का स्मरण करें और 'हर-हर गंगे' कहते हुए स्नान करें। या फिर आप इस मंत्र का भी जप कर सकते हैं - 'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति, नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू'
गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 4 बकर 20 मिनट से प्रातः 5 बजकर 4 मिनट तक
गंगा सप्तमी पर मध्याह्न मुहूर्त में पूजा, स्नान और दान करना उत्तम माना गया है। यह मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -
गंगा सप्तमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजतक 38 मिनट तक
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
घर पर कैसे करें पूजा?
अगर गंगा स्नान संभव न हो, तो घर पर ही इस तरीके से गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं-
मां गंगा के मंत्र
गंगा सप्तमी पर पूजा के समय मां गंगा का ध्यान करते हुए इन मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करें -
इस कार्यों से भी मिलेगा लाभ


Comments