मुंगेली : लोरमी के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 14 अप्रैल को लोरमी विधानसभा अंतर्गत नवलपुर सब स्टेशन में 3.15 एमवीए से 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि कार्य का लोकार्पण किया गया, पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से नवलपुर उप केंद्र के आसपास के 10 गांव नवलपुर,हडगांव,लालपुर कला, नवागांव जैत औराबांधा, सुरेठा,बांधा, गैजी, नारायणपुर एवं करीलकुंडा के 6500 घरेलू उपभोक्ता एवं 3500 किसानों को लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगीl
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जारी सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने की अपील किया गया उन्होंने कहा कि घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य होगी साथ ही साथ अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त होगी l


Comments