जनगणना 2027 की तैयारी तेज : दोरनापाल व जगरगुंडा तहसील में प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 की तैयारी तेज : दोरनापाल व जगरगुंडा तहसील में प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

सुकमा : भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब ज़मीनी स्तर पर तेज हो गई हैं। केन्द्रीय जनगणना निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य जनगणना निदेशालय के आदेशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए सुकमा जिले में दोरनापाल और जगरगुंडा तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्र में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है।यह प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दोरनापाल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनगणना कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को मोबाइल एप आधारित सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

दोरनापाल तहसील ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है प्रथम चरण: 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक (कुल 44 प्रगणक/सुपरवाइजर)। द्वितीय चरण: 18 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक (कुल 30 प्रगणक/सुपरवाइजर)

जगरगुंडा तहसील ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है प्रथम चरण: 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक (कुल 40 प्रगणक/सुपरवाइजर)। द्वितीय चरण: 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक (कुल 41 प्रगणक/सुपरवाइजर)

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है


एचएलबी गठन कार्य पूरा, गांवों का किया गया विभाजन
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दोनों तहसीलों में एचएलबी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। दोरनापाल तहसील ग्रामीण: कुल 76 HLB।
जगरगुंडा तहसील ग्रामीण: कुल 91 HLB।

1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण अभियान
जनगणना कार्य का प्रथम चरण 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक अपने निर्धारित HLB गांवों में जाकर घर-घर सर्वे करेंगे और मोबाइल एप के माध्यम से मकानों की गणना करेंगे।

इस प्रक्रिया में कुल 34 निर्धारित प्रश्नों के उत्तर मकान मालिक/परिवार प्रमुख से पूछकर मोबाइल एप में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद यह संपूर्ण डाटा सुरक्षित रूप से एकत्र कर सेंट्रल प्रोसेसिंग के लिए सबमिट किया जाएगा।

डिजिटल जनगणना से बढ़ेगी पारदर्शिता और गति
मोबाइल एप आधारित डिजिटल सर्वे के माध्यम से जनगणना कार्य अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को तकनीकी प्रक्रिया, फील्ड सर्वे, प्रश्नावली भरने तथा डाटा अपलोड करने की पूरी जानकारी दी जा रही है।

कलेक्टर अमित कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना दल को सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि देश की सबसे महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments