Bobby Deol ने बताया कैसे बदल गई जिंदगी, बहनों Esha Deol और Ahana Deol पर भी बोले

Bobby Deol ने बताया कैसे बदल गई जिंदगी, बहनों Esha Deol और Ahana Deol पर भी बोले

बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिल खोलकर दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें हर दिन इस बात का अफसोस होता है कि काश वे उनके साथ और वक्त बिता पाते। उनकी मानें तो इस नुकसान ने परिवार को और करीब ला दिया है।

बॉबी देओल ने Esquire India को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "ऐसे कई दिन आते हैं जब लगता है कि काश मैं उनके साथ और बैठा होता, उनसे और बातें की होतीं। अब पहले से ज्यादा मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने को अहम मानता हूं। बॉक्स ऑफिस, रिव्यू, रोल, आखिर में ये मायने नहीं रखते। असली सफलता यह है कि आप अपनों के साथ कितना वक्त बिता पाते हैं।"

बॉबी देओल ने धर्मेंद्र से अपने लगाव के बारे में बताते हुए कहा, "मैं अक्सर उनकी इंस्टाग्राम रील्स देखता रहता हूं। वो इतने सच्चे और गर्मजोशी से भरे हुए थे कि कभी-कभी लगता है जैसे वो सीधे मुझसे बात कर रहे हैं।"

बॉबी देओल ने माना कि पापा धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपने बेटों, पत्नी और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने पर ध्यान दे रहे हैं। उनके बच्चों में भी जीवन की नाजुकता को लेकर समझ बढ़ी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बॉबी देओल की मानें तो पिता के निधन के बाद उनकी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं। वे अपनी इन सौतेली बहनों संग रिश्ते को लेकर कहते हैं, "हम सभी इस दुख से अपने-अपने तरीके से जूझ रहे हैं। कभी-कभी दर्द में गलतफहमियां हो जाती हैं। लेकिन वक्त के साथ सब ठीक होता है। नुकसान परिवार को करीब लाने का काम करता है।"

सनी देओल-बॉबी देओल के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में 89 साल की उम्र में हुआ। उनकी आखिरी फिल्म 'Ikkis' 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा। धर्मेंद्र को इस साल मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। BAFTA ने उन्हें 'इन मेमोरियम' में याद किया। लेकिन Academy Awards (ऑस्कर) में नाम ना आने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। हालांकि, अवॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उन्हें जगह दी गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments